पाकिस्तान के साथ भारत को व्यापारिक संबंध बहाल नही करना चाहिए..
जब भारत ने धारा 370 हटाया था तब बड़े जोश में आकर इमरान खान ने ऐलान किया था कि वह भारत के साथ हर तरह का रिश्ता खत्म कर रहे हैं और इसमें बिजनेस भी है और उन्होंने भारत के साथ सभी तरह के आयात और निर्यात पर रोक लगा दिया
इमरान खान को लग रहा था कि उनके इस कदम से भारत बिलबिला जाएगा भारत को बहुत बड़ा नुकसान हो जाएगा भारत घुटनो पर आ जाएगा और धारा 370 फिर से बहाल कर देगा
लेकिन इमरान खान यह भूल गए कि भारत-पाकिस्तान से कुछ ही चीज मंगाता है जिसमें लाइमस्टोन सीमेंट सेंधा नमक जैसी चीजें थी और वह भी वह कभी-कभी मांगाता था
लेकिन पाकिस्तान भारत से काफी चीजें इंपोर्ट करता था और इस वजह से पाकिस्तान में महंगाई कंट्रोल में रहती थी
पाकिस्तान में जमीन के अनुपात में आबादी बहुत ज्यादा है पाकिस्तान में ताजी हरी सब्जियों से लेकर इलेक्ट्रॉनिक चीजें दूध पनीर कलपुर्जे गेहूं दाल से लेकर तमाम औद्योगिक चीजें बड़ी बड़ी मशीनरी तमाम अनाज कपास तमाम सॉफ्टवेयर यह सब भारत से जाते थे
इमरान खान ने बिना सोचे विचारे तुरंत ही सब बंद कर दिया नतीजा यह हुआ पाकिस्तान की जनता बिलबिला गई
फिर पाकिस्तान की जनता कहने लगी कि हमारे भूख से तड़पने से हमें महंगाई में पीसने से भला भारत का क्या नुकसान होगा यह तो भारत के लिए और अच्छा हो गया
असल में भारत से चीजें मंगाना पाकिस्तान के लिए काफी सस्ता होता था एक तो समान तुरंत पाकिस्तान पहुंच जाती थी ट्रांसपोर्टेशन बेहद सस्ता होता था उसकी तुलना में चीन पाकिस्तान को बहुत ऊंची कीमत पर दे रहा था और पाकिस्तान के दो पड़ोसी देश ईरान और अफगानिस्तान में खुद ही आर्थिक प्रतिबंधों की वजह से हाहाकार मचा है इसलिए पाकिस्तान को लैटिन अमेरिका या दूसरी जगहों से इंपोर्ट करने पर बहुत महंगा पड़ने लगा
अंततः पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ को अकल आ गई और उन्होंने भारत के साथ तमाम व्यापारिक संबंध फिर से बनाएं और एक व्यक्ति को उन्होंने कैबिनेट मंत्री बनाया जिसका काम सिर्फ भारत के साथ व्यापारिक रिलेशन को कायम रखना और उसकी देखभाल करना है
पाकिस्तान अभी खराब स्थिति में है इसलिए वो भारत से व्यापार करना चाहता है..क्योंकि जो सामान पाकिस्तान को भारत से 10 रुपए में मिल सकता है उसके लिए उसको चीन, तुर्की, यूरोप से मंगवाने में 100 रुपए खर्च करने पड़ते है..
जिस दिन पाकिस्तान की स्थिति थोड़ी अच्छी हो जाएगी फिर भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचना सुरु कर देगा।।
भारत को कभी इनके साथ व्यापार नही करना चाहिए। ये करना सांप को दूध पिलाने के समान होगा।
