Wed. Apr 22nd, 2026
    Views 270

    पीर पराई फाउंडेशन के अध्यक्ष शरद अग्रवाल के नेतृत्व में पीर पराई फाउंडेशन छै बर्षां से रक्षाबंधन पर वृद्ध आश्रमों में रहने वाली बहिनों से राखी बंधवाने जाता है,इस बार भी पीर पराई के उपाध्यक्ष रमेश जैन व‌ मंत्री प्रमोद गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य राकेश जैन और सुशील बंसल व रीतेश अग्रवाल रेनू जैन के साथ सुर्वण मंदिर आश्रम आंवली एवं भारती आश्रम सरखेज अहमदाबाद में रहने वाली बहिनों की खुशी के लिए राखी बंधवा कर यह पर्व मनाया तथा सभी बहिनों को उपहार दिए।
    पीर पराई फाउंडेशन के अध्यक्ष शरद अग्रवाल ने बताया कि यहां रहने वाली अनेकों बहिनों तो ऐसी हैं जिन्होंने अपने भाईयों की कलाई पर पिछले दस बारह सालों से राखी नहीं बांधी है। राखी बांधते समय कुछ बहिनों की आंखों में आसूं बहने लगे पीर पराई अनेकों त्योहार व पर्व वृद्ध आश्रमों में वृद्धजनों के साथ मनाती आ रही है।

    Happy
    Happy
    100 %
    Sad
    Sad
    0 %
    Excited
    Excited
    0 %
    Sleepy
    Sleepy
    0 %
    Angry
    Angry
    0 %
    Surprise
    Surprise
    0 %

    Avatar

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *