लोकप्रसिद्ध आध्यात्मिक गायक एवं संगीतकार पद्मश्री कैलाश खेरजी सांदीपनि में दर्शन हेतु पधारे एवं पूज्य रमेश भाईश्री को प्रणाम निवेदित किए। उन्होंने गौशाला में गीर गायों के दर्शन, श्रीहरिमन्दिर के सायं आरती एवं श्रीहरि भगवान के सान्निध्य में स्वरवंदना करी।
