प्रेस विज्ञप्ति
एसबीआई द्वारा “अटल काव्यांजलि” प्रतियोगिता का आयोजन
भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, प्रशासनिक कार्यालय, सूरत द्वारा सूरत स्थित विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए “अटल काव्यांजलि” कविता-पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
यह कार्यक्रम बृहस्पतिवार, 18 दिसंबर 2025, पूर्वाह्न 10.00 बजे, विद्याकुंज इंग्लिश मीडियम स्कूल, अडाजन, सूरत में आयोजित होगा। प्रतियोगिता दो वर्गों – माध्यमिक (कक्षा 9–10) एवं उच्च माध्यमिक (कक्षा 11–12) में आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रतिभागी छात्र-छात्राएँ अटल बिहारी वाजपेयी जी की किसी भी कविता का पाठ करेंगे। प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा दो सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 150 विद्यार्थियों की सहभागिता अपेक्षित है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. भगीरथ सिंह एस. परमार होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसबीआई के उप महाप्रबंधक श्री राजेश कुमार करेंगे। इसके अतिरिक्त, एसबीआई के उप महाप्रबंधक एवं मंडल विकास अधिकारी श्री विक्रम झा तथा विद्याकुंज स्कूल के निदेशक श्री महेशभाई पटेल भी कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
कार्यक्रम के संयोजक श्री संजीव पाण्डेय, मुख्य प्रबंधक (राजभाषा) हैं।
सादर,
संजीव पाण्डेय
मुख्य प्रबंधक (राजभाषा)
भारतीय स्टेट बैंक
प्रशासनिक कार्यालय, सूरत

